फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Motihari's daughter Pushpanjali Kumari selected in Bihar Under-19 cricket team

Bihar News: मोतिहारी की बेटी पुष्पांजलि कुमारी का बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, नगर में खुशी की लहर

Sun, 22 Sep 2024 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 07:48 PM IST
सार

Motihari News: पुष्पांजलि ने अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे स्टेट टीम में जगह मिली है। मेरा लक्ष्य अब टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना है।

विज्ञापन
Bihar News: Motihari's daughter Pushpanjali Kumari selected in Bihar Under-19 cricket team
पुष्पांजलि कुमारी का सलामी बल्लेबाज के तौर पर हुआ चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी की पुष्पांजलि कुमारी ने अपने शानदार क्रिकेट कौशल से पूरे जिले का नाम रौशन किया है। पुष्पांजलि का चयन बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में हुआ है। अब वह एक अक्तूबर से चेन्नई में आयोजित होने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नगर के धनही महादेव टोला वार्ड-14 निवासी एडवोकेट परमात्मा सहनी और उषा देवी की बेटी पुष्पांजलि कुमारी ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। वह सुगौली के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तरी छपरा बहास की छात्रा हैं। पुष्पांजलि ने पहले भी कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब वह बिहार की टीम में शामिल होकर अपने राज्य का गौरव बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन

 
पुष्पांजलि के चयन से उनके परिवार, गांव और मोतिहारी नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनकी बेटी एक राष्ट्रीय स्तर के मंच पर बिहार और सुगौली का प्रतिनिधित्व करेगी। पुष्पांजलि ने अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे स्टेट टीम में जगह मिली है। मेरा लक्ष्य अब टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुष्पांजलि के माता-पिता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बड़े मुकाम हासिल करेगी। उन्होंने अपनी बेटी की मेहनत और समर्पण पर गर्व जताया और कहा कि वह अपनी बेटी को हमेशा प्रोत्साहित करते रहेंगे।

 
पुष्पांजलि ने अपने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से बिहार की अंडर-19 क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुष्पांजलि का यह सफर हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह भविष्य में भी इसी तरह अपने खेल के जरिए सुगौली और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। यह उपलब्धि न केवल पुष्पांजलि के लिए, बल्कि पूरे मोतिहारी और बिहार के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed