फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: More than six people from Vaishali missing in Wayanad landslide accident, one youth injured

Bihar News: वायनाड भूस्खलन हादसे में वैशाली के छह से ज्यादा लोग लापता, एक युवक घायल; दो बाल-बाल बचे

Wed, 31 Jul 2024 01:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

Wayanad Landslide Accident: वायनाड भूस्खलन हादसे का असर बिहार के वैशाली में भी देखने को मिला है। जहां छह से अधिक लोग लापता हैं, जिनकी चिंता में उनके परिजन बीमार तक पड़ गए हैं। हालांकि हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Bihar News: More than six people from Vaishali missing in Wayanad landslide accident, one youth injured
चिंता में डूबे लापता लोगों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर देखने को मिला है। जहां हुए भूस्खलन से 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। लेकिन इस हादसे का असर केरल से हजारों किलोमीटर दूर वैशाली में भी हुआ है। जहां के छह से अधिक लोग लापता हैं। जबकि एक युवक घायल है तो वहीं दो लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, वैशाली के गोरौल प्रखंड क्षेत्र स्थित पोझा गांव के कई लोग मजदूरी करने के लिए वायनाड गए थे। इसी बीच वहां भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के दुखन पासवान का बेटा अरुण पासवान इस हादसे में घायल हो गया है। जबकि गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र पासवान का बेटा बिजनेशिया पासवान और उपेंद्र पासवान तथा उसकी पत्नी फूल कुमारी हादसे का शिकार हो गए हैं। इन लोगों का कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन




इसी परिवार के रिश्तेदार रंजीत पासवान और साधु पासवान भी लापता हैं, जो वैशाली जिले के ही जंदाहा के रहने वाले हैं। सभी एक साथ वायनाड में रहकर काम-धंधा करते थे। हालांकि पोझा गांव के ही धर्मेंद्र राय और राजेश राय इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं, जिसके बाद इनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस गांव के कई लोग चाय बागान में काम करने के लिए वायनाड गए हुए थे। वहीं, पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे का समाचार मिलने के बाद परिवार के कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई है, जिनका इलाज भी जारी है। भूस्खलन में गायब हुए लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार अपनों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कुदरत की मार ने पूरे गांव में मातम पसरा दिया है। लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगह रोजी-रोटी के लिए जाते हैं, लेकिन कुदरत की मार अपनों को अपनों से दूर कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed