फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: More than 20 quintals of fish died in Tajbaj pond, administration accused of negligence

Bihar News: ताजबाज पोखर में 20 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 03:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 03:47 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले चार दिनों से मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। लेकिन मत्स्यपालक द्वारा मृत मछलियों को बाहर निकालकर निस्तारित नहीं किया गया है। मछलियां पानी में ही सड़ रही हैं, जिससे दुर्गंध और ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन
Bihar News: More than 20 quintals of fish died in Tajbaj pond, administration accused of negligence
तालाब में सड़ रहीं मछलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर शहर के ऐतिहासिक ताजबाज पोखर में पानी की गंदगी और प्रदूषण के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम हो गई। इसी वजह से तालाब में करीब 20 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत हो गई। सोमवार से शुरू हुई यह स्थिति मंगलवार को और भयावह हो गई। पोखर की सतह पर बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत मछलियों से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।

विज्ञापन

मृत मछलियों को छानकर बेचा जा रहा
स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद ने नगर परिषद को सूचना दी कि पोखर में सड़ रही मछलियों की सफाई नहीं की जा रही है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मृत मछलियों को छानकर बाजार में बेच भी रहे हैं। इस पर प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि किसी भी हाल में मरी हुई मछलियां न खाएं।

विज्ञापन


पढ़ें: सासाराम में 100 से अधिक घर जलमग्न, जनजीवन ठप; लगातार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी की गई थी शिकायत
हाजीपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री गौतम सहनी ने 9 अप्रैल 2025 को ही जिला मत्स्य पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस समस्या की शिकायत की थी। पत्र में बताया गया था कि नगर परिषद द्वारा ताजबाज पोखर में नालों का गंदा और कीचड़युक्त पानी गिराया जा रहा है, जिससे तालाब का पानी और मिट्टी प्रदूषित हो गई है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

चार दिनों से जारी है मछलियों की मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले चार दिनों से मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। लेकिन मत्स्यपालक द्वारा मृत मछलियों को बाहर निकालकर निस्तारित नहीं किया गया है। मछलियां पानी में ही सड़ रही हैं, जिससे दुर्गंध और ज्यादा बढ़ गई है। पोखरा मोहल्ला, सुभाष चौक और गुदड़ी रोड समेत आसपास के मोहल्लों की नालियां पोखर में गिरती हैं, जिससे पानी जहरीला हो चुका है।

अधिकारियों का बयान
इस मामले में जिला मत्स्य पदाधिकारी गणेश राम ने बताया कि पोखर में नालों का गंदा पानी गिरने से मछलियां मर रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को नाला बंद करने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं पानी की सफाई के लिए पोखर में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है, जिससे 12 घंटे में पानी की स्थिति बेहतर होने की संभावना है। डीएफओ ने भी बताया कि मृत मछलियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed