फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: MLAs sit on hunger strike over water crisis in Sitamarhi

Bihar News: सीतामढ़ी में जल संकट को लेकर आमरण अनशन पर बैठे विधायक, बोले- समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आत्मदाह

Sun, 07 Sep 2025 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Sep 2025 05:19 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: विधायक यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था और साफ चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Bihar News: MLAs sit on hunger strike over water crisis in Sitamarhi
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में गंभीर जल संकट को लेकर बाजपट्टी के राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने रविवार को डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सभी 42 पंचायतों में पेयजल की स्थिति बेहद भयावह है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर उदासीन है।

विज्ञापन

विधायक यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था और साफ चेतावनी दी थी कि हालात नहीं सुधरे तो 7 सितंबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें:  'झंडा लहराना-नारेबाजी करना देशद्रोह की श्रेणी में', भागलपुर में फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर अश्विनी चौबे

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीएचईडी विभाग पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में जगह-जगह नल-जल पाइपलाइन लीकेज की समस्या है, लेकिन विभाग मरम्मत कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा। उनका कहना है कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के इस मौसम में पानी की अनुपलब्धता लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है।

यादव ने दोहराया कि जब तक जल संकट का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनके अनशन का बाजपट्टी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने समर्थन किया। राजद नेता सुधीर कुंवर और संजय कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी ठप हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस आंदोलन पर कैसी कार्रवाई करता है और जल संकट से जूझ रहे लोगों को कब तक राहत मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed