फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Man Stabbed for Chatting with Girl on Instagram, Attacked by Her Brother

Bihar News: इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत करना युवक को महंगा पड़ा, भाई ने चाकू मारकर घायल किया

Sat, 12 Jul 2025 12:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:40 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती करके बातचीत करने पर लड़की के भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Man Stabbed for Chatting with Girl on Instagram, Attacked by Her Brother
हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर बाजार में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने उसे बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान चकसिकंदर बाजार निवासी प्रेम पंडित के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि छह महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर देसरी की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इस बात की जानकारी जब लड़की के भाई अमन को हुई, तो उसने राहुल को कई बार धमकाया। अमन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे चकसिकंदर बाजार बुलाया और वहां उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल राहुल का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मुझे घटना की जानकारी नहीं दी गई है और अब तक किसी व्यक्ति द्वारा कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed