{"_id":"67e4fab0d89b01280f02273f","slug":"bihar-news-man-diagnosed-with-uterus-and-ovaries-ct-scan-report-sparks-uproar-full-details-in-hindi-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पुरुष के पेट में यूट्रस और ओवरी! बिहार के इस मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पुरुष के पेट में यूट्रस और ओवरी! बिहार के इस मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद मच गया हंगामा
Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
सार
Bihar: मामला तब उजागर हुआ जब मरीज ने पेट दर्द की शिकायत के चलते एसकेएमसीएच में सीटी स्कैन करवाया था। जहां सीटी स्कैन रिपोर्ट में महिला जननांग (यूट्रस) और ओवरी का उल्लेख किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुरुष मरीज की सीटी स्कैन रिपोर्ट में महिला जननांग (यूट्रस) और ओवरी का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
कैसे हुई यह गलती?
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर निवासी एस. रंजन ने पेट दर्द की शिकायत के चलते एसकेएमसीएच में सीटी स्कैन करवाया था। जब उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई, तो उसमें महिला जननांगों का जिक्र था। मरीज और परिजन यह देखकर हैरान रह गए। जांच में पता चला कि स्कैन सेंटर ने किसी महिला मरीज की रिपोर्ट पर गलती से पुरुष मरीज का नाम लिख दिया था।
पढ़ें; असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली; पुलिस लाइन में ASI की आत्महत्या की वजह क्या?
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की सफाई
इस मामले में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि यह तकनीकी भूल थी, जिसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इस लापरवाही की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई, और लोग अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे। यह घटना मेडिकल व्यवस्था की गंभीर चूक को उजागर करती है और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है।