फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two cops suspended in Vaishali robbery case; SIT probe and raids continue

Bihar News: वैशाली डकैती केस में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसआईटी जांच और छापेमारी जारी

Tue, 21 Apr 2026 09:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, वैशाली
अमर उजाला ब्यूरो, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 09:53 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली में आभूषण व्यवसायी के घर डकैती के मामले में लापरवाही पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित किए गए। डायल-112 और थाने की गंभीर चूक सामने आई। एसआईटी छापेमारी कर रही है और पुलिस जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

विज्ञापन
Two cops suspended in Vaishali robbery case; SIT probe and raids continue
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में आभूषण व्यवसायी के घर हुई भीषण डकैती के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मामले में कर्तव्य में शिथिलता बरतने पर दो पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के दौरान सूचना के आदान-प्रदान में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। डायल-112 पर तैनात एएसआई शुक्लेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने किसी भी वरीय अधिकारी को सूचना नहीं दी। वहीं, अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह को सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने न तो त्वरित कार्रवाई की और न ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसी गंभीर लापरवाही को देखते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमुई नक्सल मुक्त होने के बाद बड़ी कार्रवाई, जंगल में बना नक्सली स्मारक ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और एसडीपीओ महनार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की टीमें वैशाली, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वारदात में शामिल कुछ बदमाश स्थानीय हैं, जबकि कुछ बाहर के जिले से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed