{"_id":"66f53fb6f86bcbcc1001f32d","slug":"bihar-news-liquor-party-case-of-sub-inspector-posted-in-motihari-suspended-by-sp-on-basis-of-viral-video-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में पदस्थापित दारोगा का शराब पार्टी मामला, वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में पदस्थापित दारोगा का शराब पार्टी मामला, वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने किया निलंबित
Thu, 26 Sep 2024 04:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:34 PM IST
सार
बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पदस्थापित दारोगा का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शराब पार्टी करते दारोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के नकरदेई थाने में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव का शराब पीते वीडियो वायरल होने पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच का जिम्मा रक्सौल एसडीपीओ को एसपी ने दिया है। एसडीपीओ इस मामले में 24 घंटे के अंदर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में आरोपी दारोगा ने कहा कि केस संख्या 11/24 के मामले में वे बात करने गए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में चल रही चर्चाओं के अनुसार, दारोगा किसी केस को मैनेज करने के लिए अभियुक्तों से मिलने गए हुए थे। इनको इन लोगों ने ही बुलाया था। बताया जाता है कि उक्त दर्ज केस के दारोगा जी जांच अधिकारी थे और अभियुक्तों का खूब दोहन कर रहे थे। इससे वे लोग परेशान हो चूके थे। अंत में इन लोगों ने दारोगा जी को लेन-देन कर केस मैनेज करने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
चूंकि दारोगा जी कई बार इन लोगों से लेन-देन कर चुके थे। कभी भी कोई समस्या नहीं हुई थी। इसलिए दारोगा जी बेखौफ़ होकर इन लोगों के बुलावे पर गए और बेझिझक इन लोगों के साथ शराब पीने लगे। हालांकि, इस मामले में रक्सौल एसडीपीओ जांच कर रहे हैं और जांच के बाद इस मामले में सत्यता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन