फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News laborer died due to electric shock, causing chaos in the family vaishali News hindi news

Bihar: वैशाली में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, छत ढलाई करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Mon, 29 Dec 2025 08:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली के सोनपुर गोला में छत ढलाई के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर मिलन राय गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar News laborer died due to electric shock, causing chaos in the family vaishali News hindi news
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गोला के पास सोमवार दोपहर छत ढलाई के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में मजदूर और ठेकेदार उसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी 40 वर्षीय मिलन राय, स्वर्गीय आनंदी राय के पुत्र, के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: पूर्णिया में भाई से झगड़े के बाद 18 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भांजे रंजीत राय ने बताया कि मिलन राय विक्रम कुमार के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह वह सोनपुर गोला के पास छत ढलाई के काम में लगे थे, तभी उन्हें करंट लग गया। हम लोगों को खबर मिली कि मामा करंट से घायल हुए हैं। जब हम सदर अस्पताल पहुंचे, तो वह पहले ही मृत थे।

रंजीत राय ने कहा कि मामा के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मामा के निधन से परिवार की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पुलिस ने बताया कि करंट लगने से एक मजदूर की मौत हुई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed