Bihar News: जदयू सांसद बोले- हमने कभी हारना नहीं सीखा, तेजस्वी यादव में बताई नैतिकता की कमी
Muzaffarpur News: जदयू सांसद देवेश चंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव का शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर बोलना शोभा नहीं देता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी, अपहरण और अराजकता का दौर देखा है, फिर भी आज वे विकास और रोजगार पर सवाल उठा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी के सांसद और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने उपचुनाव के मद्देनजर जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि वे कभी हारने वालों में से नहीं हैं, और कोई भी उनके प्रत्याशी को हरा नहीं सकता। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि हम काम और ईमानदारी के बल पर जीतते आए हैं और आगे भी जीत का सिलसिला जारी रहेगा।
तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला
जदयू सांसद ने देवेश चंद्र ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाने से पहले अपने 15 वर्षों के ‘जंगलराज’ के कार्यकाल को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव में नैतिकता का अभाव है और उन्हें विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। वे ऐसे दौर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जब बिहार में बेरोजगारी और अपहरण चरम पर थे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर बोलना शोभा नहीं देता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी, अपहरण और अराजकता का दौर देखा है, फिर भी आज वे विकास और रोजगार पर सवाल उठा रहे हैं।
काम और विकास की दी दुहाई
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जदयू सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने तीन साल में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग हमारे काम पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले अपने कार्यकाल की ओर देखना चाहिए। हमारी सरकार ने विकास और रोजगार के क्षेत्र में जितना काम किया है, वह सबके सामने है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आत्मविश्वास
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी जीत के प्रति पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि हम 365 दिन आम जनता के लिए खड़े रहते हैं और हमारी जीत का अंतर भी बड़ा होगा। हमने कभी हारना नहीं सीखा है और यह जीत भी हमारे कार्यों और ईमानदारी के बल पर होगी।