फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Injured in land dispute in Vaishali dies during treatment two people arrested

Bihar News: जमीन विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत, दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 28 Nov 2024 09:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

जमीन विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar News Injured in land dispute in Vaishali dies during treatment two people arrested
इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी कोठी गांव के वार्ड संख्या एक में भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। मृतक करहरी कोठी गांव निवासी उपेंद्र राय के 27 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार बताया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर गई, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, इस मामले में मारपीट के अगले दिन भगवानपुर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी कोठी गांव निवासी मृत्युंजय कुमार अपने घर के पास ही अपनी जमीन पर पुआल का टाल लगा रहा था। इसी दौरान उसके ग्रामीण कैलाश राय, उमेश राय आदि ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपितों ने मृत्युंजय कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान बीच बचाव करने गए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी आरोपितों ने मारपीट किया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया था। बताया गया कि युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान घटना के तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी, उसे एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मारपीट के घटना के बाद मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर भगवानपुर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपित उमेश राय तथा अमीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि करहरी कोठी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। इस मामले में पहले ही पुलिस दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed