फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News  In Runnisaidpur block headmaster beat up a female teacher in school police registered case

Bihar News : 'अपशब्द कहे, लात-घूसे मारे और ओढ़नी भी खींचा', महिला टीचर ने प्रधानाध्यापक पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 22 Aug 2025 11:34 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

Bihar Crime News :  प्रधानाध्यापक ने स्कूल के अंदर महिला शिक्षिका के साथ जो किया है, उसके बाद शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक ने उन्हें जमीन पर पटक दिया, अपशब्द कहे, लात-घूसे मारे और यहां तक कि उनकी ओढ़नी खींचकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Bihar News  In Runnisaidpur block headmaster beat up a female teacher in school police registered case
Bihar Crime News : प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षिका के साथ की मारपीट, मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय भनसपट्टी में शिक्षा का मंदिर अब सचमुच सवालों के घेरे में है। जिस जगह से बच्चों को ज्ञान और संस्कार मिलने चाहिए, वहीं अब शिक्षकों की आपसी जंग और घोटालों का अड्डा बनता जा रहा है। ताजा मामला इतना चौंकाने वाला है कि सुनने वाले भी अवाक रह गए। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। विद्यालय की सहायक शिक्षिका सविता कुमारी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि बच्चों की प्रार्थना और कतारबद्ध करने की मामूली बात पर वाद-विवाद इतना बढ़ा कि प्रधानाध्यापक ने सारी सीमाएं लांघ दीं।
विज्ञापन


शर्मसार हुआ स्कूल का मंदिर
आरोप है कि गुस्से में प्रधानाध्यापक ने उन्हें जमीन पर पटक दिया, अपशब्द कहे, लात-घूसे मारे और यहां तक कि उनकी ओढ़नी खींचकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। यह दृश्य किसी शिक्षा संस्थान का नहीं बल्कि किसी जंग के मैदान का अहसास कराता है। शिक्षिका ने सिर्फ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप ही नहीं लगाया, बल्कि बड़े घोटाले का राज भी खोला है। उनका कहना है कि विद्यालय में बच्चों की गलत हाजिरी बनाई जाती है और इसी फर्जी उपस्थिति के आधार पर मिड-डे मील (MDM) की राशि का गबन होता है। शिक्षिका पर भी दबाव बनाया गया कि वह इस गड़बड़ी में साथ दें, लेकिन उनके विरोध करने पर ही यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live PM Modi Bihar Visit Live: बिहारवासियों को योजनाओं की सौगात देने पहुंचे PM मोदी, लालू बोले- पिंडदान कराने आ रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीण व्यक्त करे नाराजगी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जहां बच्चों को शिक्षा और अनुशासन सिखाया जाना चाहिए, वहीं शिक्षकों के बीच इस तरह की शर्मनाक हरकतें हो रही हैं। कई लोग इसे शिक्षा का मंदिर से घोटाले का अड्डा बनने की मिसाल बता रहे हैं।

यह सवाल अब सभी के मन में है-क्या विद्यालय केवल कागज़ पर चलेंगे, हाजिरी और मिड-डे मील सिर्फ भ्रष्टाचार का जरिया बनकर रह जाएंगे? क्या ऐसे शिक्षकों के भरोसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है?  

ये भी पढ़ें- Bihar Politics : बिहार को पीएम मोदी देंगे 13000 करोड़ रुपये का तोहफा, मगध की 26 सीटों पर पड़ेगा सियासी असर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed