फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: honeymoon in kashmir before marriage, bihar police investigation on extra marital love affair case

निकाह के झांसे में हनीमून: बिहार से कश्मीर ले जाकर सारी हदें पार कीं, शक होने पर पूछा तो कबूला अपना गुनाह

Wed, 20 Mar 2024 12:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:26 PM IST
सार

Bihar News: खुद को अविवाहित बताकर उसने प्रेम किया। फिर निकाह से पहले माशूका को लेकर हनीमून मनाने चला गया। वहां सारी हदें पार की। जब माशूका को शक हुआ तो उसने जिद ठानकर पूछताछ की। इस पूछताछ में उसने सच कबूल लिया कि वह पहले से शादीशुदा है।
 

विज्ञापन
Bihar News: honeymoon in kashmir before marriage, bihar police investigation on extra marital love affair case
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में शादीशुदा होने के बाद भी शादी का झांसा देकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर एक युवक द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवती ने अब थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन

 
पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन की शादी पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल बरवल में हुई है। उसी गांव के निवासी अकबर अंसारी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और बताया कि मेरी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ भाग चलो और शादी कर लो। मैं उसके झूठे प्रेम जाल में फंसकर अपने घर-परिवार वालों से छिपकर घर से उसके साथ भाग गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह मुझे कश्मीर ले गया और मुझसे कई दिनों तक मुझे अंधकार में रखकर लगातार यौन शोषण किया। साथ ही मुझे झूठा दिलासा दिलाता रहा। इधर, 10 दिन पहले मुझे पता चला कि आरोपी की शादी हो गई है और वह मुझे बरगला रहा है। जब मैं उससे सच्चाई जानने की जिद करने लगी तो उसने शादी होने की बात कबूल की। फिर वह मुझे गांव लेकर आया और मेरे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई कर आरोपी अकबर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed