फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Homeopathy student dies under suspicious circumstances in Muzaffarpur

Muzaffarpur: होम्योपैथी छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jun 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब होम्योपैथी के एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन
Bihar News: Homeopathy student dies under suspicious circumstances in Muzaffarpur
छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला सदर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज के समीप का है। जहां होम्योपैथी के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। वह आरडीएस कॉलेज के समीप किराए के मकान में रहता था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भिड़ जुट गई।

विज्ञापन


लोगों ने मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के अंदर घुसने पर देखा गया कि छात्र का शव फंदे से लटका है। जिसके बाद उसके शव को उतारा गया। इस दौरान कमरे की तलाशी ली गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पुलिस ने जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मृत छात्र की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई। वह शहर के चर्चित आरबीटीएस यानी राय बहादुर टुनकी शाह गवर्नमेंट होम्योपैथी कॉलेज में 2019 बैच का छात्र है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed