{"_id":"680ca4dc2ef01287bb061e02","slug":"bihar-news-girl-raping-accused-vaishali-has-been-arrested-he-has-committed-many-such-incidents-in-past-as-well-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दे चुका है कई घटनाओं को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दे चुका है कई घटनाओं को अंजाम
Sat, 26 Apr 2025 02:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:48 PM IST
सार
Raping Accused Arrested: बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ही गांव में पहले भी कई दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के बालीगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पड़ोसी बताया गया है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि घटना तब हुई, जब बच्ची 10 रुपये घर से लेकर घर के ही पास दुकान में बिस्किट खरीदने जा रही थी। उसी समय आरोपी द्वारा नाबालिग को अपहरण कर लिया गया और उसका मोबाइल छीन कर पड़ोस के ही मक्के के खेत में फेंक दिया गया। उसके बाद आरोपी के द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बहुत देर तक जब बच्ची बिस्किट लेकर अपने घर नहीं लौटी तो परिवार वाले आसपास खोजबीन शुरू किए। इसके बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में परिवार वालों ने बरामद किया। वहीं, तुरंत बच्ची को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा बच्ची का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: झारखंड के युवक का शव नवादा के जंगल में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। स्थानीय थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लग गई और दुष्कर्म की घटना को लेकर FIR भी दर्ज कर लिया है। इसी दौरान पूरे मामले की जांच के दौरान आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ में घटना के बारे में स्वीकार किया है। कोई गिरफ्तार आरोपी के बारे में बताया गया कि इससे पहले भी घटना को गांव में ही अंजाम दे चुका है।
यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट, दो सूटकेस ले गए बदमाश, बैठने को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी साल 2013 में पड़ोसी के साली के साथ भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। उस समय स्थानीय लोगों के द्वारा पंचायत कर पूरे मामले को समझौता करवा दी गई थी। लेकिन 2014 में एक बच्ची के साथ छेड़खानी किया था। उस मामले में पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपी शादीशुदा है, एक बेटी दो बेटी हैं। बड़ी बेटी की शादी दो साल पहले कर चुका है।