फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News foreign poppy seeds worth more than 4million seized from Dibrugarh Amritsar Express in hajipur

Bihar: डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस में 40 लाख का पोस्ता दाना बरामद, जांच तेज; RPF और कस्टम विभाग की कार्रवाई

Thu, 12 Feb 2026 07:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:41 PM IST
सार

Vaishali News: हाजीपुर जंक्शन पर RPF पुलिस के द्वारा चाइनीज पोस्ता दाना को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 40 लाख का बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों की खोज भी पुलिस के द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News foreign poppy seeds worth more than 4million seized from Dibrugarh Amritsar Express in hajipur
छापामारी करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल पुलिस ने हाजीपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस से 1869 किलोग्राम विदेशी पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त माल की अनुमानित कीमत स्थानीय बाजार में करीब 40 लाख 94 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हाजीपुर ने सीआईबी सोनपुर और मुजफ्फरपुर कस्टम विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। कस्टम विभाग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 15933 अप डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस की हाजीपुर स्टेशन पर तलाशी ली गई।

विज्ञापन

ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचते ही पार्सल बोगी को वाणिज्य विभाग हाजीपुर के सीसी राजीव रंजन चौधरी और वर्किंग ट्रेन मैनेजर वीरेंद्र कुमार (मुख्यालय बरौनी) की मौजूदगी में खोला गया। जांच के दौरान दीमापुर से मुरादाबाद के लिए बुक किए गए कई बिल्टी नंबरों के तहत लगभग 30 बोरे में कुल 1869 किलो विदेशी पोस्ता दाना बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

पूरी कार्रवाई आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कस्टम अधीक्षक सुदामा कुमार, निरीक्षक अनूप कुमार तथा आरपीएफ के नर्सिंग यादव, चंद्रशेखर कुमार और पवन कुमार शामिल थे।

जब्त पोस्ता दाना की कीमत 2300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लगभग 40.94 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में कस्टम विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed