फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Firing in broad daylight in Sonbarsa, Rishi Mandal injured; Police issued this statement

Bihar News: सोनबरसा में दिनदहाड़े फायरिंग, ऋषि मंडल घायल; पुलिस ने जारी किया ये बयान

Tue, 09 Sep 2025 09:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Sep 2025 09:00 PM IST
सार

Bihar Crime News: सोनबरसा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bihar News: Firing in broad daylight in Sonbarsa, Rishi Mandal injured; Police issued this statement
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक के पास लालबंदी से सोनबरसा बॉर्डर जाने वाली रिंग बांध पर पीपल के पेड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने ऋषि मंडल को निशाना बनाकर गोली चला दी। घटना करीब 2:45 बजे हुई। गोली लगने से ऋषि मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सोनबरसा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: 15 साल से दबंगों द्वारा कब्जाई गई जमीन को राजस्व पदाधिकारी ने कराया मुक्त, पीड़ित रास्ते की कर रहे मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घायल ऋषि मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2021 से 2025 के बीच उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखना, गैंग बनाकर लूट की योजना बनाना और पॉक्सो एक्ट के तहत कांड शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऋषि मंडल के खिलाफ सोनबरसा थाना कांड संख्या 49/21, 342/22, 143/24 और 182/25 दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि वह पहले से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल सोनबरसा क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed