फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Revenue officer freed the land which was occupied by the bullies for 15 years

Bihar: 15 साल से दबंगों द्वारा कब्जाई गई जमीन को राजस्व पदाधिकारी ने कराया मुक्त, पीड़ित रास्ते की कर रहे मांग

Tue, 09 Sep 2025 08:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

Bihar News: मंगलवार को डीसीएलआर के आदेश पर राजस्व पदाधिकारी प्रभात कुमार की मौजूदगी में कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराया गया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ऐसबेस्टस और दीवार को तोड़वाया गया।

विज्ञापन
Bihar: Revenue officer freed the land which was occupied by the bullies for 15 years
मौके पर पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दक्षिणी शास्त्रीनगर वार्ड संख्या-35 निवासी राकेश कुमार रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पिछले 15 वर्षों से पूरबसराय निवासी आशा देवी की चार कट्टा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

विज्ञापन


मंगलवार को डीसीएलआर के आदेश पर राजस्व पदाधिकारी प्रभात कुमार की मौजूदगी में कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराया गया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ऐसबेस्टस और दीवार को तोड़वाया गया। कार्रवाई के समय कासिम बाजार, पूरबसराय, कोतवाली और वासुदेवपुर थाना के थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। जमीन खाली कराने के दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस और अधिकारियों से नोकझोंक भी की। महिलाएं बार-बार पुलिस को घर से बाहर जाने की बात कह रही थीं।
विज्ञापन


पढ़ें: पिता ने नाबालिग पुत्री से की अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 में उनके पिता दिवंगत कमलकिशोर प्रसाद ने साकेत अरुण, शशि और संजीव से चार कट्टा जमीन खरीदी थी। इसमें तीन कट्टा पीटी स्टेट की जमीन थी और एक कट्टा रजिस्ट्री की। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के बाद उस पर उनका आना-जाना था, लेकिन 2012 में जब उनके पिता ने घेराबंदी करानी चाही तो पप्पू यादव ने मारपीट की थी। इस मामले में कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और पप्पू यादव की गिरफ्तारी भी हुई थी।

कुंदन ने बताया कि उनके पिता आर्मी के जवान थे। बावजूद इसके पप्पू यादव ने 15 साल से जमीन पर कब्जा कर रखा था। कई बार निवेदन करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। अंततः तीन महीने पहले उन्होंने डीसीएलआर मुंगेर को आवेदन दिया, जिसके बाद जांच कर आदेश जारी किया गया। इसी के तहत मंगलवार को राजस्व विभाग और पुलिस बल ने कब्जा हटवाया। उन्होंने कहा कि जमीन तो मुक्त करा दी गई है, लेकिन रास्ते का विवाद अभी बाकी है। पप्पू यादव ने गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे परेशानी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed