फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics News Tejashwi Yadav Targets CM Nitish Kumar Says Government Can Not Function

Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार नहीं दे सकते इस बात का भी जवाब, उन्हें सिर्फ 2005 याद है

Mon, 19 May 2025 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 07:36 PM IST
सार

Bihar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुजुर्ग हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन अब वे सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें याद रहता है बस इतना कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था।

विज्ञापन
Bihar Politics News Tejashwi Yadav Targets CM Nitish Kumar Says Government Can Not Function
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के पिता और मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, गया, जहानाबाद और अरवल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमेश कुमार वर्मा की प्रतिमा का अनावरण बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया। इस अवसर पर गुरुआ हाई स्कूल परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अब राज्य की सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की स्थिति ऐसी हो गई है कि वे अपने ही उपमुख्यमंत्रियों के नाम तक नहीं बता सकते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुजुर्ग हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन अब वे सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें याद रहता है बस इतना कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था।  

विज्ञापन

युवाओं को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का भाड़ा देंगे: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने युवाओं के लिए कई घोषणाएं करते हुए कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए भाड़ा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो नौकरी के फॉर्म निःशुल्क होंगे, परीक्षा समय पर होगी और पेपर लीक नहीं होगा। यह तेजस्वी की गारंटी है। तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने परीक्षा फॉर्म की फीस बढ़ाकर बेरोजगार युवाओं पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के मजदूर की खुल गई किस्मत: नवादा में ड्रीम-11 में टीम बनाकर मिथुन बना करोड़पति, परिजनों में खुशी

बिहार में अपराध का बोलबाला
राजद नेता ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है जबकि नौकरी मांगने वालों पर लाठियां चलाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजाना 200 राउंड गोलियां चलती हैं। लूट, अपहरण, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। सभा में विधायक विनय कुमार समेत राजद के अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों की भारी भीड़ ने तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान जोरदार तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed