{"_id":"669a6ec442bcbd98ea031413","slug":"bihar-news-dhaka-sub-divisional-hospital-remained-closed-for-first-time-in-history-of-motihari-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी के इतिहास में पहली बार बंद रहा ढाका अनुमंडलीय अस्पताल, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी के इतिहास में पहली बार बंद रहा ढाका अनुमंडलीय अस्पताल, जानें वजह
Fri, 19 Jul 2024 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 Jul 2024 07:18 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में ढाका अनुमंडलीय अस्पताल को शुक्रवार बंद रखा गया। यह मोतिहारी के इतिहास में पहली बार हुआ है। इसे लेकर प्रबंधन द्वारा एक नोटिस भी चिपकाया गया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
ढाका अनुमंडलीय अस्पताल रहा बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के इतिहास में पहली बार ढाका अनुमंडलीय अस्पताल बीते दिन हुए बवाल के बाद शुक्रवार को बंद रखा गया है। अस्पताल की दीवार पर नोटिस लगाया गया है जिसमें साफ लिखा गया है कि अस्पताल में तोड़-फोड़ की वजह से अस्पताल बंद है। दरअसल, गुरुवार को शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस से चार लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़ की थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल, एएनएम कॉलेज और एएनएम हॉस्टल सहित निजी नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। लोगों की गुस्साई भीड़ ने कई एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि खुद डीएम और एसपी को ढाका जाना पड़ा था। हंगामे के करीब तीन घंटे के बाद बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया जा सका था। लोगों द्वारा लगाए गए आरोप कि अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर नहीं थे, इसकी तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. श्रवण पासवान द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में जाकर मामले की जांच की। जांच में शामिल प्रभारी सिविल सर्जन ने उपद्रवियों से सवाल पूछा कि एएनएम स्कूल की छात्राओं की क्या गलती थी, जो वहां जाकर भीड़ ने तोड़-फोड़ की? साथ ही प्रभारी सिविल सर्जन ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत बताई। गौरतलब है कि अनुमंडलीय अस्पताल ढाका में प्रतिदिन कम से कम 100 लोग इलाज कराते हैं। इन इलाज कराने वालों में ज्यादा से ज्यादा लोग गरीब तबके के होते हैं, जिनको आज भी अनुमंडल अस्पताल परिसर में इलाज के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन