{"_id":"677bc0b081fee676a807d06d","slug":"bihar-news-death-under-suspicious-circumstances-bihar-police-on-duty-in-bettiah-police-investigation-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2492092-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध स्थिति में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध स्थिति में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 06 Jan 2025 05:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:42 PM IST
सार
ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मौत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर अंबेडकर चौक के पास की है। जहां एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रामनगर थाने में तैनात उदय प्रकाश पुरी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड के जवान ड्यूटी के दौरान अचानक सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे रामनगर पीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. चंद्रभूषण ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि जब तक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह जाहिर हो रहा है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हो सकती है, लेकिन यह पुष्टि नहीं की जा सकती। फिलहाल, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उदय प्रकाश पुरी रामनगर नगर क्षेत्र के वार्ड-18 के निवासी थे। उनके परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा 19 बैच का दरोगा है, जो वर्तमान में नालंदा जिले के हरनौत थाना में पदस्थापित है।
विज्ञापन