फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Cylinder blast due to LPG leak in Vaishali, loss of lakhs in massive fire

Bihar News: चाय बनाते वक्त गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, भीषण आग में घर-सामान सब कुछ जला; सामने आई यह लापरवाही

Wed, 18 Dec 2024 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Dec 2024 04:17 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में भीषण आग लगने से पूरा घर जल गया। यहां रसोई में चाय बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। पीड़ित ने बाहर भागकर मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कुछ ही क्षणों में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Cylinder blast due to LPG leak in Vaishali, loss of lakhs in massive fire
आग में धू-धू कर जलता मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह पंचायत के वार्ड-6 पूर्वी टोला में मंगलवार देर शाम रसोई गैस के रिसाव से लगी भीषण आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता देखी जा सकती है। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान नष्ट हो चुका था।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मंडईडीह गांव निवासी और प्राइवेट ट्यूटर प्रताप वीरेंद्र शंकर उर्फ भोला सिंह घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। पीड़ित ने बताया कि रविवार को गैस एजेंसी से सिलेंडर की डिलीवरी ली थी। डिलीवरी के समय वॉल्व चेक करने को कहा गया था, लेकिन वेंडर ने सब कुछ सही बताया। सिलेंडर से गैस लीक होने की गंध पहले से आ रही थी, जो हादसे का कारण बनी।
विज्ञापन

 
सिलेंडर ब्लास्ट और आग की भयावहता
चाय बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। प्रताप सिंह ने तुरंत बाहर भागकर मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कुछ ही क्षणों में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आग में हुए नुकसान का आकलन
गृहस्वामी ने बताया कि आग में लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में पत्नी के तीन-चार लाख रुपये के आभूषण, 1.28 लाख रुपये नकदी, कपड़े, बर्तन, अनाज और घर बनाने के लिए रखी सामग्री जल गई। पीड़ित परिवार आग लगने से बेसहारा हो गया है।

 
फायर ब्रिगेड की तत्परता और ग्रामीणों की मदद
घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और सामान पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है। इस घटना ने गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed