फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Cyber criminals had withdrawn money from credit card in Vaishali now it has been returned

Bihar News: साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से निकला था पैसा, अब मिला वापस, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Jan 2025 07:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना वैशाली ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप ठगी की गई राशि में से 72,984 रुपये को सफलतापूर्वक बरामद किया।

विज्ञापन
Bihar News Cyber criminals had withdrawn money from credit card in Vaishali now it has been returned
पुलिस और पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के तोईमरू गांव के निवासी मुकेश कुमार ठाकुर के साथ 20 जनवरी 2025 को साइबर अपराधियों ने बड़ी धोखाधड़ी की। अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए उनके खाते से 74,984 रुपये की राशि निकाल ली।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना वैशाली ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप ठगी की गई राशि में से 72,984 रुपये को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामद की गई राशि को पीड़ित मुकेश कुमार ठाकुर को सौंप दिया गया है। यह मामला साइबर अपराध से निपटने में पुलिस की तत्परता और क्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन ने बताया कि फ्रॉड किए गए 72,984 को शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई के दौरान अकाउंट में होल्ड कर दिया गया था। जो आदेश आने के बाद फ्रॉड के सभी राशि को पीड़ित को सौंप दिया गया है। इसके बाद पीड़ित मुकेश कुमार ने साइबर थाने की पुलिस अधिकारी को धन्यवाद दिया है। साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन ने बताया है कि साइबर थाने में एक क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड करने का मामला सामने आया था, जिसमें साइबर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर पैसे को होल्ड कराया गया था। अब वापस पैसा कंप्लेनर को मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed