फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Chaos after arrest of liquor mafia in Vaishali, stones pelted on police, many injured

Bihar News: शराब माफिया की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल; पुलिस पर किया पथराव, आम लोगों समेत कई लोग घायल

Tue, 10 Dec 2024 08:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 08:25 PM IST
सार

Vaishali News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिरफ्तारी मनमाने ढंग से की गई और परिजनों को जानकारी दिए बिना ही आरोपियों को ले जाया गया। परिजनों ने पुलिस पर जबरदस्ती और बदसलूकी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Bihar News: Chaos after arrest of liquor mafia in Vaishali, stones pelted on police, many injured
पुलिस पर पथराव के बाद इलाके में तनाव कायम हो गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर चौक पर मंगलवार को भारी हंगामा और पथराव की घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया। जंदाहा में ट्रक से शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने कथित शराब माफिया रजनीश कुमार उर्फ भुल्ला और मुलायम कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच-122B को जाम कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव किया। इस हिंसक घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 
शराब माफिया की गिरफ्तारी और परिजनों का आरोप
जंदाहा पुलिस ने मंगलवार सुबह एक ट्रक पर लोड भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। इसके बाद शराब माफिया रजनीश कुमार और मुलायम कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। रजनीश की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि महनार थाने के अधिकारी विनोद कुमार ने उनके बेटे को रात में सोते हुए जबरदस्ती पूछताछ के नाम पर घर से उठाया। बाद में बताया गया कि जंदाहा पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

 
पथराव और तनावपूर्ण हालात
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही लावापुर चौक पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने एनएच-122B को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हालात तब बिगड़ गए जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिसकर्मी और आसपास के कई लोग घायल हो गए। वहीं, डायल 112 की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए एसडीपीओ प्रीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने पुलिस बल की मदद से जाम को हटवाया और स्थिति पर नियंत्रण पाया। मौके पर पहुंचे सीओ रत्नेश मोहन ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
 
शराब माफिया और पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल
यह घटना पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिरफ्तारी मनमाने ढंग से की गई और परिजनों को जानकारी दिए बिना ही आरोपियों को ले जाया गया। परिजनों ने पुलिस पर जबरदस्ती और बदसलूकी का आरोप लगाया।

 
स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव बरकरार
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। आगे की जांच में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed