{"_id":"68a552035b4bb4be1c0127a4","slug":"bihar-news-body-of-muzaffarpur-martyred-soldier-rakesh-kumar-singh-was-found-in-arunachal-pradesh-after-nine-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सेना के शहीद जवान का 9 दिन बाद मिला शव, घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर दो पत्थरों में फंसी थी डेड बॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सेना के शहीद जवान का 9 दिन बाद मिला शव, घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर दो पत्थरों में फंसी थी डेड बॉडी
Wed, 20 Aug 2025 10:13 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:13 AM IST
सार
Muzaffarpur News : कड़ी मशक्कत के बाद सेना के शहीद जवान राकेश सिंह का शव मिला है। वो अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर के समीप तवांग जिमनी ढांग में ड्यूटी के दौरान बीते 9 अगस्त की रात्रि 8 बजे सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इसके बाद से लगातार उनके शव को खोजने की कोशिश चल रही थी।
विज्ञापन
सूबेदार राकेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड क्षेत्र के सिउरीऐमा गांव के निवासी और भारतीय थल सेना के सूबेदार राकेश कुमार सिंह 50 वर्ष का शव नौ दिनों के बाद मिल गया है। नदी से उनका शव बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर के समीप तवांग जिमनी ढांग में ड्यूटी के दौरान में ही बीते 9 अगस्त की रात्रि 8 बजे सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। ड्यूटी के दौरान एक बड़ी ट्रक में पोकलेन मशीन को पहाड़ी रास्ते से ले जाने के क्रम में ट्रक एक खाई में गिर गई थी और जिसमें की सेना के सूबेदार राकेश कुमार सिंह शहीद हो गए थे।
12 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी नदी में फंसा था शव
सूबेदार राकेश कुमार को खोजा किया जा रहा था। वहीं, ट्रक चला रहे एक सैनिक और एक अन्य सैनिक जख्मी हो गए थे, जिसे की सैनिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया था। वहीं, इस दौरान सेना के सूबेदार का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिल सका था। सेना के द्वारा इस दुर्गम क्षेत्र में लगातार ही उन्हें खोजा जा रहा था। दुर्घटना के बाद से जल सेना और थल सेना के जवानों द्वारा चलाए जा रहे लगातार सर्च अभियान में अब 9 दिन बाद से ही घटनास्थल से 12 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी नदी में दो पत्थरों के बीच में फंसे होने की स्थिति में पार्थिव शरीर को बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'एक दिन यह... सच्चाई सामने आएगी', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन
दोपहर पैतृक गांव पहुंचेगा शव
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि राकेश सिंह वर्ष 1994 में सेना में बहाल हुए थे, वे मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे और उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरा परिवार गमगीन हो गया। शहीद सूबेदार को एक पुत्र आयुष कुमार (17) तथा एक पुत्री साक्षी कुमारी (19) है। इसके साथ साथ हीं परिजनों ने बताया कि शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर बुधवार की दोपहर पैतृक गांव पहुंचेगा और इस दौरान में सेना के जवानों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, सूबेदार राकेश कुमार सिंह के शहादत की खबर मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया है। गांव में सूबेदार के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: अब दिल के इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और मुंबई, भागलपुर के इस अस्पताल में मिलेगी सुविधा