फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Body of boy had gone out for walk in Motihari found hanging in garden investigation murder suicide

Bihar News: घूमने निकले लड़के का बगीचे में लटका शव बरामद, पुलिस सुलझा रही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी

Mon, 27 Jan 2025 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 03:29 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में घर से घूमने निकले लड़के का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस हत्या है या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News Body of boy had gone out for walk in Motihari found hanging in garden investigation murder suicide
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार शाम छह बजे घर से निकले एक युवक संजीव का डेड बॉडी उसके घर के बगल के बगीचे में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। पूरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोढवा गांव की है। जहां का संजीव नाम का युवक अपने घर से बोल कर निकला था कि कुछ देर में बाहर से घूम कर आते हैं और रात तक जब संजीव लौटकर नहीं आया तो करीब 12 बजे के आसपास परिजनों ने संजीव के गुमशुदगी की खबर मुफ्फसिल थाना को सूचना दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि सूचना के बाद मृतक संजीव के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस संजीव की डेड बॉडी तक पहुंच सकी। संजीव के पॉकेट में ही उसका मोबाइल फोन था। इस बबात मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही लग रही है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अगर मृतक ने आत्महत्या ही किया है तो आखिर उसका कारण क्या था? इलाके में इस बात की चर्चा है कि आखिर संजीव ने आत्महत्या क्यों किया है। संजीव अपने घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed