फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Bihar Police team attacked hajipur bihar police vaishali news

Bihar Police : बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Tue, 12 Aug 2025 10:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Aug 2025 10:53 PM IST
सार

Bihar : एक अपराधी का लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू कर दी। इस बीच अपराधी के परिजनों को इस बात की सूचना मिल गई और उनलोगों ने पुलिसबल पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police team attacked hajipur bihar police vaishali news
वैशाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमिया गांव में रंगदारी जालसाजी से आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दो एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने पांच नामजद सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Election Commission : बिहार में शुरू हो रही वोट अधिकार यात्रा, राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ रहेंगे कई नेता
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि छपरा जिला निवासी जालसाजी रंगदारी के आरोपी इंद्रजीत सिंह के अपने ससुराल में छुपे होने की जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने वहां पहुंच गई। इसी दौरान घर वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एसआई अंकित आलोक, निधी कुमारी और होमगार्ड का एक जवान घायल हो गया। आननफानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि पुलिस ने रंगदारी और जालसाजी के मामले में वारंटी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : बिहार में 120 साल की महिला वोटर, चौंकिए नहीं मिलिए इनसे; गिनीज बुक वाले आएंगे क्या?

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 50 बीघा जमीन के नाम पर लगभग 50 लाख रुपए कोलकाता के रहने वाले हरेंद्र यादव से लेकर जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर हत्या करने की  धमकी दी गई थी, जिसके बाद  एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में हरेंद्र यादव ने चार लोगों को आरोपी बनाया था जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रंगदारी और जालसाजी के मामले में एक वारंटी अपने ससुराल गुरमिया गांव में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी के लिए गई। इसी दौरान घर वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें थाने के दो एस आई एक होमगार्ड के जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांच नामजद सहित अज्ञात 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed