{"_id":"669de49c933907d19a03c35a","slug":"bihar-news-bihar-police-lathicharge-on-skmch-medical-students-after-attack-on-police-vehicle-check-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर लाठीचार्ज; वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमले के जवाब में चटकाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर लाठीचार्ज; वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमले के जवाब में चटकाईं लाठियां
Mon, 22 Jul 2024 10:18 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:18 AM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में देर रात मेडिकल छात्रों और पुलिस की भिड़ंत में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ा था। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस को लाठी चार्ज भी करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक बार फिर वाहन जांच के दौरान में पुलिस पर हुआ हमला तो वही विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस को भी करना पड़ा लाठीचार्ज। आपको बताते चलें कि पूरा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के SKMCH मेडिकल कॉलेज के समीप का है।
जहां पर देर रात एक बाइक से मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र हंगामा करते हुए जा रहे थे, जिसके बाद से ऐसी सूचना अहियापुर थाने के पुलिस को मिली है। वहीं सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस एसकेएमसीएच के पास पहुंच वाहन जांच करने लगीं। इसी दौरान एक बाइक से तीन युवक जो मेडीकल के छात्र थे वहां पहुंचे, जिसको पुलिस ने जांच के लिए रोका और बाइक पर तीन युवक बैठने के कारण चालान काटने की बात कही।
जिसके बाद युवक और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इसी बीच मेडिकल के छात्रों के द्वारा फोन कर हॉस्टल से कई अपने अन्य साथियों को बुला लिया गया और पुलिस पर हमला कर दिया गया था। जिसके बाद अहियापुर थाना की पुलिस भी अपने वरीय अधिकारियों को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया था। वहीं सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर वरीय अधिकारी दल बल के साथ पहुंचें और मामले को शांत कराने को लेकर उपद्रवी छात्रों पर बल प्रयोग कर दिया था, जिसमें कई छात्रों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है।