फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Bihar Police arrested main accused of minor girl murder case. muzaffarpur

Bihar News : नाबालिग लड़की हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बंगाल भागने की फिराक में था

Mon, 19 Aug 2024 05:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

Bihar : मुजफ्फरपुर नाबालिग लड़की की हत्या का कारण और उससे जुड़ी हर बात अब सामने आ चुकी है। मुख्य आरोपी बंगाल भाग रहा था, जिसे पुलिस ने सही समय पर दबोच लिया। उसके बयान भी पुलिस के सामने हैं। आरोपी ने हत्या के वजह को भी स्पष्ट किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested main accused of minor girl murder case. muzaffarpur
पुलिस की गिरफ्त में अन्य सहयोगियों के साथ मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुज़फ्फरपुर के बहुचर्चित दलित बालिका हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त संजय राय को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि वह बंगाल भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे विशेष टीम ने पकड़ लिया। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाया था।  
विज्ञापन


शादी नहीं करने के पर हुई थी हत्या 
 मुज़फ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को एक नाबालिग दलित युवती की हत्या हुई थी। घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। साथ में DIU की टीम भी लगाई गई थी। इस मामले को पुलिस ने अब स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी संजय राय उस लड़की से शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की के इंकार करने पर मुख्य आरोपी संजय राय ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। लड़की की हत्या करने के लिये आरोपियों ने लोहे का रॉड और खुरपी का प्रयोग किया था, जिसे पुलिस ने पहले ही दिन घटनास्थल से बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 5 लोगों को गिरफ्त कर चुकी है। मुख्य आरोपी संजय राय की गिरफ्तारी आज हुई है। 
विज्ञापन


कई साक्ष्य मिले जिससे हुआ कांड का उद्भेदन 
घटना के संबंध में एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि घटना के दिन नाबालिग लड़की को कॉल करके बुलवाया गया था। लड़की के वहां पहुंचने के बाद आरोपी संजय राय ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन लड़की ने उसके इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और  फिर लोहे के रॉड से मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपियों को लगा कि जिंदा रहने के बाद सभी का भेद खुल जाएगा, इसलिए सभी ने मिलकर खुरपे से गोदकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को घटनास्थल से 100 मीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह में फेंक दिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया नहीं हुआ था गैंग रेप 
घटना के संबंध में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के हत्या की पुष्टि हुई और इसमें रेप जैसी कोई भी घटना को अंजाम दिया जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा DIU और अन्य तकनीकों टीम की मदद से जांच का खुलासा किया गया है, जिसमे इसकी पुष्टि हुई थी कि मृतका और आरोपी संजय राय के बीच में बीते तीन वर्ष पूर्व से नजदीकी थी और आरोपी उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed