{"_id":"66c0eb0fb5df13841600b2d5","slug":"bihar-news-sp-denied-rape-in-muzaffarpur-murder-case-of-a-miner-bihar-police-investigation-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर रात में भी दुष्कर्म की बात पर गूंज रहा; पुलिस का दावा- हत्या हुई, प्राइवेट पार्ट पर चोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर रात में भी दुष्कर्म की बात पर गूंज रहा; पुलिस का दावा- हत्या हुई, प्राइवेट पार्ट पर चोट नहीं
Sat, 17 Aug 2024 11:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:55 PM IST
सार
Bihar : दलित युवती की हत्या मामले में पुलिस ने इस घटना को हत्या तो बताया, लेकिन रेप नहीं बताया। उनका दावा है कि उस लड़की के साथ वह नहीं हुआ जो ख़बरों में दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक दो जगहों को छोड़कर बाकी गलत चला रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई दलित युवती की हत्या मामले में पुलिस कप्तान एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अबतक पूरे जांच के दौरान बलात्कार की पुष्टि नही हुई है। उनका कहना है कि इंक्वेस्ट रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी जांच करने के बाद किसी भी जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। लड़की के शरीर में केवल सिर, गर्दन और हांथ पर ही चोट के निशान हैं। उनका कहना है कि प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान नही मिले है। एसएसपी का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम और इंक्वेस्ट रिपोर्ट में शरीर के किसी प्राइवेट पार्ट में कहीं भी कोई इंजुरी नही पाई गई है। उन्होंने कहा कि लड़की के शरीर से अन्य जांच के लिए लिए गए नमूनों का रिपोर्ट अभी नहीं आया है, उसके आने के बाद पूरा मामला क्लियर हो जायेगा।
आरोपी के सहयोगी के घर पर चला बुल्डोजर
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।आज उसके घर की कुर्की की गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआईटी की 3 टीम बनाई गई है।आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी के एक सहयोगी की गिरफ्तारी हुई है और उसको भागने में इस्तेमाल किया गया बोलेरा वाहन जब्त किया गया है।आरोपी संजय राय के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई । इस दौरान उसके घर पर बुलडोजर भी चला। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।
एसएसपी ने कहा ऐसी बात नहीं
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अब तक की जांच और रिपोर्ट में बलात्कार जैसी घटना की पुष्टि कोई भी मेडिकल जांच में नहीं की गई है। एसएसपी ने कहा कि कई जगह सोशल साइट पर यह बात सामने आई कि लड़की के साथ बलात्कार करके उसके छाती को काट लिया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट्स में भी चाकू से हमला किया गया था, इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। मृतका के शरीर से डाक्टरो की टीम द्वारा लिए गए सेंपल को भी बाहर जांच के लिए भेजा गया था जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा भी हो जायेगा। एसएसपी ने कहा कि मामला सामने आने के बाद मृतका के परिजनों के द्वारा हत्या और रेप का आरोप लगाया गया था, उसके प्राइवेट पार्ट्स में भी हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया और अन्य कई साइट पर खबर को चलाया जा रहा था, जिसमें नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या की बात बताई जा रही थी। साथ ही लड़की की छाती को काटने और उसके प्राइवेट पार्ट्स में हथियार से हमला की खबर चलाई गई। इन सब बातों का एसएसपी राकेश कुमार ने खंडन किया है।