{"_id":"66e82458a93c9f75f9001c02","slug":"bihar-news-bihar-electricity-department-negligence-beggar-s-niece-died-due-to-electric-shock-in-motihari-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, मोतिहारी में बस स्टॉप पर करंट लगने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, मोतिहारी में बस स्टॉप पर करंट लगने से बच्ची की मौत
Mon, 16 Sep 2024 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:58 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में बिजली का करंट लगने से भिखारी की भतीजी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के सुगौली बस स्टॉप के पास करंट लगने से चाची के साथ भीख मांग रही एक बच्ची की मौत हो गई। सोमवार की सुबह बारिश के दौरान की यह घटना है। बताया जा रहा है कि यह घटना 11 हजार वोल्ट के तार के एक पेड़ में सटने से हुई है। बच्ची की पहचान माझऊलिया के अमवा मन निवासी जाली नट की दस वर्षीय भतीजी सुनरिया कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बच्ची अपनी चाची के साथ दुकानों में घूमकर भीख मांगने का कार्य करती थी। रोज की तरह वह आज भी यहां आई हुई थी। बारिश के दौरान एक दुकान के सामने पेड़ के नीचे खड़ी थी। ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली का तार उस पेड़ से होकर गुजरता है। इसका करंट पेड़ में आ चुका था और इससे होकर बिजली का करंट दुकान में पाइप में भी आ गया था। यहां खड़ी उक्त बच्ची ने जैसे ही पाइप को छुआ तो वह झटका खाकर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सुगौली पुलिस ने उक्त बच्ची की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी अस्पताल भेज दिया। लोगों का यह मानना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन