फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Bettiah news While returning from Mahakumbh Mela young man hit train police investigation

Bihar News: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज

Sat, 15 Feb 2025 09:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 09:11 PM IST
सार

Bettiah News: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar news Bettiah news While returning from Mahakumbh Mela young man hit train police investigation
अस्पताल में इलाजरत युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज गंभीर स्थिति में चल रहा है। घटना बगहा पुलिस जिले के नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड स्थित बगहा रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां नेपाली युवक को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। युवक महाकुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना हाथ पूरी तरह कट गया। युवक की पहचान नेपाल निवासी बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सूचना दी जा सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहें और निर्धारित नियमों का पालन करें। ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया। वहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. पुष्प राज ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed