{"_id":"67b05f040a528268d30b9fe6","slug":"bihar-news-before-going-jail-cunning-style-of-scoundrel-he-made-reel-with-his-handcuffed-hands-front-of-police-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जेल जाने से पहले शातिर का शातिराना अंदाज, पुलिस के सामने ही हथकड़ी लगे हाथ से बनाई रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जेल जाने से पहले शातिर का शातिराना अंदाज, पुलिस के सामने ही हथकड़ी लगे हाथ से बनाई रील
Sat, 15 Feb 2025 03:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:01 PM IST
सार
Reel Made With Handcuffed Hand: जेल जाने से पहले शातिर का शातिराना अंदाज सामने आया है। पुलिस की मौजूदगी में ही हथकड़ी लगे हाथ से रील बनाया, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
जेल जाता हुआ शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की गाड़ी में जेल जाने से पहले हथकड़ी लगाए आरोपी ने बीच रास्ते में ही रील बनाना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को चुनौती भी दे डाली। मामला संज्ञान में आते ही सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा, जांच की जा रही है। एक वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दअरसल, एक वायरल वीडियो में देखा जा रहा है मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद बीच सड़क पर पुलिस को ही खुली चुनौती दी है। इस दौरान पुलिस की अन्य जाती हुई गाड़ी का वीडियो भी बनाया और फिर उसको अपने साथ में रील में जोड़ दिया। फिर हरियाणा के गाने के साथ जोड़कर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आरोपी के हाथ में हथकड़ी भी लगी हुई थी और वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहा है। हरियाणवी गाने पर रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आरोपी पानी पीते दिख रहा है। अब सवाल उठता है कि आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में आखिर चकमा कैसे दिया और वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इससे पुलिस की लापरवाही उजागर होती है। क्योंकि यह आरोपी को हथकड़ी में बंधे होने के बावजूद रील बनाने की इजाजत कैसे मिली। वीडियो में आरोपी और उसके साथ कुछ अन्य लड़के पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पूरे मामले में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि एक वायरल वीडियो की हमें जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी, वीडियो कब की है और पुलिस की मौजूदगी में कैसे बनी। इसकी जांच भी करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी भी लापरवाही होगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।