फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A young man intoxicated with alcohol created a disturbance at a middle school

Bihar News: मध्य विद्यालय में शराब के नशे में युवक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 22 Dec 2025 08:14 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 08:14 PM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के हाजीपुर के रामचौरा मध्य विद्यालय में शराब के नशे में युवक घुस गया और बच्चों के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। अफरा-तफरी मच गई, शिक्षक और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और हाथ-पैर बांधकर नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar News: A young man intoxicated with alcohol created a disturbance at a middle school
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के रामचौरा स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को शराब के नशे में धुत एक युवक स्कूल परिसर में घुस गया और छात्रों के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे डर के मारे रोने लगे और इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन

स्कूल के शिक्षक स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे, तभी आसपास के लोग और स्कूल कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी के हाथ-पैर बांधकर उसे नियंत्रित किया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह, विशेष व्याख्यान का भी आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और नाराज़गी पैदा कर दी है। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में स्कूल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed