{"_id":"668e23fa45a8fcb09e092717","slug":"bihar-news-a-woman-cutting-grass-died-after-getting-electrocuted-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घास काट रही महिला मौत से थी बेखबर, अचानक दौड़ा करंट और चपेट में आकर हुई मौत; मुजफ्फरपुर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घास काट रही महिला मौत से थी बेखबर, अचानक दौड़ा करंट और चपेट में आकर हुई मौत; मुजफ्फरपुर का मामला
Wed, 10 Jul 2024 11:32 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:32 AM IST
सार
Bihar: मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में मंगलवार को करंट लगने से दशरथ राम की 60 वर्षीया पत्नी धन्वंती देवी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
घास काट रही महिला की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में अपने मवेशी के लिए घास काटने के दौरान में एक महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिससे की घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया है कि दशरथ राम की पत्नी धन्वंती देवी घर के पास ही घास काट रही थीं। गांव के ही एक शख्स का गुमटी रखा हुआ है, जिसके आसपास काफी घास ऊगी हुई थी, जिसको महिला काट रही थी कि अचानक करंट प्रवाहित हो गया और महिला उसकी चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो है।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर अपर थानाअध्य्क्ष शम्भू कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर भेज दिया। मामले में मोतीपुर के अपर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एक महिला घास काटने के लिए गई थी। घास काटने के दौरान में बिजली की करंट लगने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने हेतु मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है और मामले में जांच कर आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन