फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A two-year-old innocent was crushed by a Bolero in Vaishali

Bihar News: वैशाली में दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत, खेलते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला, चालक फरार

Sun, 16 Feb 2025 08:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Feb 2025 08:56 PM IST
सार

रफ्तार बोलेरो ने 2 साल के मासूम को कुचलकर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया गया मृतक मासूम अपने नाना के घर गया हुआ था। इसी दौरान हादसे में मासूम की मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: A two-year-old innocent was crushed by a Bolero in Vaishali
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के जांडाह-पटोरी मुख्य मार्ग स्थित हरगोविंदपुर गांव में तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 वर्षीय मासूम शिवांश को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ निवासी संजय राय का पुत्र था और अपने नाना अनिल राय के घर आया हुआ था।

विज्ञापन


हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ड्राइवर और वाहन की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो का बुरा हाल है। वह इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महनार थाने की पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर कागज़ी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, गाड़ी चालक एवं गाड़ी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार भागने वाली दिशा में भी छापेमारी करना शुरू कर दिया है। तो बताया गया है कि कुछ दिनों से मृतक मासूम अपने नाना के साथ नलिहाल में ही रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल राय ने बताया कि हमारा नाती दरवाजा पर खेल रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी आया और उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बोलेरो वाला मौके से फरार हो गया है। महनार थाने की पुलिस ने बताया है कि अज्ञात वाहन की कुचलना से एक 2 साल के बच्चे की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदस्य अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है। तो गाड़ी भी पुलिस बरामद कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed