फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 4 children who went to take bath in Bagmati river in Sitamarhi died by drowning; bodies of 3 found

Bihar News: सीतामढ़ी में नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत; तीन के शव मिले, एक की तलाश जारी

Tue, 11 Jun 2024 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jun 2024 04:23 PM IST
सार

Bihar News: पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सभी तरह की सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल उन्हें निजी कोष राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: 4 children who went to take bath in Bagmati river in Sitamarhi died by drowning; bodies of 3 found
बागमती नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में आज मंगलवार को दोपहर में एक साथ नहाने गए चार बच्चों की बागमती नदी डूबने से मौत हो गई। उक्त घटना जिले के सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव की है। मरने वाले सभी बच्चे एक ही गांव के हैं। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीन बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। वहीं, चौथे बच्चे के शव की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

 

Bihar News: 4 children who went to take bath in Bagmati river in Sitamarhi died by drowning; bodies of 3 found
बागमती नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर चारों बच्चे एक साथ अपने अन्य साथियों को लेकर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दो बच्चे डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए दो अन्य बच्चे भी गए। इसी दौरान चारों डूबने लगे। जब तक अन्य बच्चे बचाव-बचाव कहकर चिल्ला रहे थे। हालांकि तब तक सभी बच्चे डूब चुके थे। वहीं, शोरगुल होने पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम और थाने को सूचना दी। 
 
इसके बाद सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि, अभी तक तीन शव ही बरामद किए गए हैं। वहीं, एक शव का रेस्क्यू जारी है। इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सभी तरह की सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल उन्हें निजी कोष राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed