Bihar News: विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर के लिए 33 फीट लंबा, 210 टन वजनी शिवलिंग तमिलनाडु से रवाना
Bihar News: विराट रामायण मंदिर पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में करीब 115 एकड़ में निर्माणाधीन है। मंदिर परिसर में इसी विशाल शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में बन रहे विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर के लिए तैयार किया गया विशाल शिवलिंग अब पूर्वी चंपारण की ओर रवाना हो गया है। यह शिवलिंग 33 फीट लंबा और करीब 210 टन वजन का है, जिसे ग्रेनाइट पत्थर से तराशा गया है।
यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टिकाडू गांव में पिछले 10 वर्षों में तैयार किया गया है। इसे शनिवार को 96 पहियों वाले विशेष ट्रक पर कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से रवाना किया गया है। रास्ते में कई राज्यों और प्रमुख शहरों में श्रद्धालु इस शिवलिंग के दर्शन भी कर सकेंगे।
पढे़ं: किशनगंज में ओवैसी ने कई जनसभाओं को किया संबोधित, बोले- संविधान सबको देती है आजादी
विराट रामायण मंदिर पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में करीब 115 एकड़ में निर्माणाधीन है। मंदिर परिसर में इसी विशाल शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा।
निर्माण करने वाली कंपनी के संस्थापक विनायक वेंकटरमण के अनुसार, शिवलिंग पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत आई है। पूजा-पाठ के बाद इसे मोतिहारी भेजा गया है। अनुमान है कि 20-25 दिनों में यह मंदिर परिसर पहुंच जाएगा और फरवरी 2026 तक इसे स्थापित कर दिया जाएगा।