फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 2 people died under suspicious circumstances in Vaishali, one person admitted to Patna PMCH

Bihar News: वैशाली में दो लोगों की संदिग्ध मौत, एक व्यक्ति पीएमसीएच में भर्ती; वजह जहरीली शराब तो नहीं?

Sat, 07 Sep 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 07:26 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति पीएमसीएच में इलाजरत है। परिजनों को आशंका है कि सभी ने जहरीली शराब पी थी। हालांकि परिजन और पुलिस ने साफ तौर से कुछ नहीं कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: 2 people died under suspicious circumstances in Vaishali, one person admitted to Patna PMCH
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के खोड़म पुर में संदिग्ध स्थिति में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति का पटना पीएमसीएच में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बिदुपुर थानाक्षेत्र के पैकौली निवासी कृष्ण सिंह के दोनों बेटे अपनी बुआ के घर चांदपुर थानाक्षेत्र के खोड़म पुर गए थे। जहां उनकी बुआ के देहांत होने पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान दोनों भाइयों और बुआ के बेटे के ड्राइवर ने भी बैठकर एक साथ भोज किया। उसके बाद तीनों की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोज करने के बाद चांदपुर थानाक्षेत्र के खड़गपुर सैदाबाद निवासी राजेंद्र महतो के बेटे मोहन कुमार महतो की मौत हो गई। वहीं, बिदुपुर थानाक्षेत्र के पकौड़ी निवासी कृष्ण सिंह के बेटे नितेश कुमार की भी मौत हो गई। जबकि नितेश के भाई विक्रम का इलाज पटना पीएमसीएच में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक नितेश के परिवार वालों ने बताया कि दोनों भाई कोलकाता में रहकर काम करते हैं। दोनों अपनी बुआ के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुआ के घर गए थे। वहीं, दोनों भाई और बुआ के बेटे के ड्राइवर ने एक साथ बैठकर खाया और पिया। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि सभी ने जहरीली शराब का सेवन किया है। लेकिन परिवार और पुलिस वालों द्वारा अभी तक कुछ भी खुलकर बताने से इनकार किया जा रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed