फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Muzaffarpur Railway Police freed 19 children from smugglers they were being taken to Punjab for labour

Bihar News: रेलवे पुलिस ने तस्करों से 19 बच्चों को कराया मुक्त, पंजाब ले जा रहे थे मजदूरी करवाने

Thu, 21 Nov 2024 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 06:31 PM IST
सार

बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने बाल तस्करों से 19 बच्चों को मुक्त करवाया है। बताया जा रहा है कि इन सभी बच्चों को पंजाब में मजदूरी करवाने ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur Railway Police freed 19 children from smugglers they were being taken to Punjab for labour
पकड़े गए बच्चे और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर की रेलवे पुलिस द्वारा चलाई जा रही ऑपरेशन आहट के दौरान विशेष जांच में 19 बाल मजदूर को तस्कर से मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि इन सभी बच्चों को पंजाब में बाल मजदूरी करवाने लेकर जा रहे तस्कर, जिसे RPF ने अलग जिलों के चार ट्रैफिकर को पकड़ा। कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में कार्रवाई के दौरान RPF ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से रेल पुलिस पूछताछ करके आगे की करवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


दअरसल, रेलवे थाना मुजफ्फरपुर और बचपन बचाओ के APO की एक खास सूचना पर मानव तस्करी की गतिविधि निगरानी को लेकर गाड़ी संख्या 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस में समस्तीपुर से गतिविधि निगरानी करते हुए मुजफ्फरपुर आ रहे थे। इसी क्रम में गाड़ी में कुछ डरे-सहमे बालकों को देखा गया। इन सभी बालकों से पूछताछ किया गया तो सभी बालकों ने बताया कि उन्हें अंबाला, जालंधर और लुधियाना में मजदूरी का काम कराने के लिए ले जाया जा रहा है। हम लोगों को दीपक कुमार, राहुल कुमार, पंचा कुमार और रॉबिन मरांडी के द्वारा ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


बालकों को साथ लेकर जाने वाले इन व्यक्तियों के पूछताछ किया गया तो चारों व्यक्तियों ने अपना नाम दीपक कुमार बेलदौर खगड़िया, राहुल कुमार रमुनिया खगड़िया, पंचा कुमार रंगरा चौक भागलपुर और रॉबिन मरांडी रोतरा जिला कटिहार बताया गया। पकड़े गए हुए आरोपियों ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग शहरों में कुछ पैसे की लालच में इन बच्चों को ले जा रहे हैं। जो कि अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं और इसके बाद रेल पुलिस ने इनके पास में मौजूद 19 बच्चों का रेस्क्यू किया है। सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर इनके परिजनों को सौंपे जाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, पकड़े गए इन बाल मजदूरी करवाने वाले गिरोह के लोगों को जेल भेजे जाने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में RPF के पोस्ट इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से सभी को पकड़ा गया है। ये लोग जिला खगड़िया और भागलपुर के रहने वाले हैं। पंजाब में काम करवाने यानी बाल मजदूरी करवाने के लिए बच्चों को ले जा रहे थे। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बच्चे अलग-अलग जिले के हैं, इनके परिजन को सौंपने के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed