फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Muzaffarpur News Truck Scam Mastermind Satyendra Singh Brought From Durg Jail on Production Warrant

Muzaffarpur News: दुर्ग जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया मास्टरमाइंड सत्येंद्र सिंह, कई बिंदुओं पर होगी जांच

Thu, 20 Jun 2024 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

Bihar Truck Scam: उत्तर बिहार से 300 से अधिक ट्रक लीज पर लेकर गायब कर बेचने वाले आरोपी सत्येंद्र सिंह को सदर पुलिस ने दुर्ग पुलिस से रिमांड पर लिया है। उसको प्रोडक्शन पर लाने के बाद पुलिस छतीसगढ़ से आज मुजफ्फरपुर में पहुंच गयी है और यहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की जांच में जुटेगी।

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur News Truck Scam Mastermind Satyendra Singh Brought From Durg Jail on Production Warrant
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रक गायब करने के मास्टरमाइंड सत्येंद्र सिंह को छत्तीसगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मुजफ्फरपुर लाया गया। सत्येंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस टीम को इस केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल हो सकते हैं। सत्येंद्र सिंह के द्वारा अलग अलग राज्य में ट्रक की टेंपरिंग करके बेचने के मामले दर्ज रहे हैं। इसमें डीटीओ और RTO के कर्मी की भी भूमिका हो सकती है इसके साथ साथ ही कई ट्रक के ओनर भी शामिल है।

विज्ञापन


पूरे मामले में सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने सत्येंद्र सिंह को रिमांड पर लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस की टीम द्वारा इसे छत्तीसगढ़ से लाया गया है। वर्तमान में सत्येंद्र सिंह दुर्ग जेल में बंद है। अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी। ट्रक गायब करने के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी पटना जिले के फुलवारी इस्ट लोहानीपुर के पृथ्वीराज पथ निवासी नागेंद्र कुमार सिन्हा को पहले रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है। बता दें कि इन दोनों के द्वारा बिहार के अलावा यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक लोगों का ट्रक लीज पर लेकर गायब कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed