फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Muzaffarpur Crime News Accused arrested for molesting minor girl

Bihar News : नाबालिग युवती के साथ युवक कर रहा था गंदा काम, परिजनों को देखकर भागा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 09:51 AM IST
तिरहुत Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Aug 2025 09:51 AM IST
सार

Crime News : मुजफ्फरपुर में घर के लिए जलावन (लकड़ी) लेने गई एक नाबालिग लड़की को आरोपी उठाकर सुनसान जगह पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। कटरा पुलिस ने इस वारदात पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur Crime News Accused arrested for molesting minor girl
Bihar Crime News: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर में खाना बनने के लिए जलावन लाने गई थी। तभी नाबालिग लड़की को आरोपी दूर सुनसान जगह पर ले गया। उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। खोजते-खोजते झाड़ियों की तरफ बढ़ें, वहां उन्होंने एक युवक को भागते हुए देखा। लड़की के रोने की आवाज भी सुनी। पास जाकर देखा तो पीड़िता ने घटना के बार में जानकारी दी।  परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस पीड़िता की मेडकल जांच करवार उसका बयान दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


परिजनों को आता देख भागा आरोपी

पीड़िता बच्ची अपने छोटे भाई और मां के साथ गई थी। वह कुछ दूरी पर लकड़ी को तोड़ रही थी, तभी गांव का ही युवक आया और उसे उठा ले गया था। तभी कछ देर बाद पास पहुंची मां ने कहा कि हम आगे बढ़े, तो बच्ची रो रही थी। आरोपी देखकर भाग गया, जिसके बाद हमलोग ने उसे पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। इस दौरान में मेरी बच्ची के कपड़े पूरी तरह से फटा हुए थे और वह अर्ध नग्न हालत में थी।
विज्ञापन

हमें न्याय चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bihar News: मुंगेर में बाढ़ से दो और लोगों की मौतें, परिजनों में मचा कोहराम; कई घर अभी भी प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल की हवा खा रहा आरोपी


पूरे मामले में कटरा थाना पुलिस ने बताया गांव में एक नाबालिग लड़की के परिजन के द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का बयान कोर्ट में कराया जा रहा है।  अभी आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।


ये भी पढ़ें- Bihar News : महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो का गांठ, परिजन हैरान, जानिए पूरा मामला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed