फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Major action by Motihari police three international smugglers arrested with hashish worth Rs 6 crore

Bihar News: मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 04:50 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों से छह किलो से अधिक चरस बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Bihar Major action by Motihari police three international smugglers arrested with hashish worth Rs 6 crore
मोतिहारी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सुगौली रेल पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छह करोड़ की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जाने वाला है।

विज्ञापन


सूचना पर रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के विनय तिवारी ने तत्काल एक विशेष छपेमारी टीम का गठन किया। रेल पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम का नेतृत्व करते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार, रेल पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रेल प्रभारी थानाध्यक्ष सुगौली नंदनी कुमारी सहित पुलिस बल की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस टीम को देख दो संदिग्ध लोग भागना चाहे पर चौकन्ना पुलिस टीम ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


टीम के द्वारा जांच करने पर दोनों के बैग से आना-आधा किलो का बारह पैकेट चरस बरामद किया गया, जिसमें छह किलो एक सौ दस ग्राम चरस पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। डीएसपी कुमार ने बताया कि पकड़ाए लोगों में जिले के रामगढ़वा थाना के रघुनाथपुर वार्ड-8 ग्राम बेलहिया के शकुर मिया का पुत्र असलम आलम (30) और जैनूल अंसारी का पुत्र मुमताज अंसारी (35) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके निशानदेही पर मुख्य सप्लायर रामगढ़वा थाना के चाडवां निवासी सिजाउद्दीन अंसारी का पुत्र नेमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के अनुसार, चरस को नेपाल के अफजल नाम के व्यक्ति से खरीदी गई है। इस चरस को दिल्ली और हरियाणा भेजा जाना था। जहां बुआ जी नाम की महिला को सप्लाई देना था। उन्होंने बताया कि तीनों पर एनडीपीएस का केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed