फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Loss worth lakhs due to fire in Bettiah, cash worth Rs 50 thousand burnt

Bihar: बेतिया में आग लगने से लाखों का नुकसान, 50 हजार की नकदी जली; मकान मालिक का रो-रो कर बुरा हाल

Sat, 23 Mar 2024 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में एक घर में आग लग जाने से लाखों का सामान राख हो गया। वहीं, पचास हजार की नकदी भी पूरी तरह जल गई। मकान मालिक का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Loss worth lakhs due to fire in Bettiah, cash worth Rs 50 thousand burnt
आग से पूरी तरह जला हुआ घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड के मानपुर थाना क्षेत्र के चक्रसन गांव में आग लगने की घटना में लाखों का नुकसान हो गया। इस घटना में घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। वहीं, घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, चक्रसन निवासी सहरबानी खातून के घर में शनिवार की अहले सुबह आग लग गई। घटना के समय लोग सोए हुए थे। इससे आग की लपटों पर किसी की नजर नहीं पड़ी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखा अनाज, बर्तन सहित जरूरी सामान सब कुछ स्वाहा हो गया। वहीं, संयोग अच्छा रहा कि गैस सिलेंडर के चपेट में आने के बावजूद भी किसी दूसरे घर में आग नहीं फैली। इसके बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में सहरबानी खातून ने अपने पक्के घर के निर्माण के लिए संदूक में पचास हजार रुपये रखे थे। वह रुपया भी जलकर भी स्वाहा हो गए। आग लगने की घटना से सहरबानी खातून पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, समाजसेवी सद्दाम आलम ने अंचल प्रशासन से राहत की मांग की है। इधर, सीओ आशीष आनंद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed