{"_id":"6a397e08c4319c636d006774","slug":"bihar-hajipur-tejashwi-yadav-visit-hajipur-without-security-vaishali-news-rjd-party-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4425704-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात बिना सुरक्षा के जनता के बीच पहुंचे तेजस्वी; सरकार को घेरा, बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात बिना सुरक्षा के जनता के बीच पहुंचे तेजस्वी; सरकार को घेरा, बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था फेल
Tue, 23 Jun 2026 08:55 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:55 AM IST
सार
हाजीपुर दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था और आर्थिक हालात को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपराध बढ़ने, एजेंसियों के दुरुपयोग और जीविका दीदियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं के लंबित मानदेय जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को हाजीपुर दौरे के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था, आर्थिक हालात और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
हाजीपुर स्थित रविंद्र पैलेस में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावों के बावजूद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
अपराधियों के हौसले बुलंद- तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में आए दिन व्यापारियों और आम नागरिकों की हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका आरोप था कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता में है और सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का लगाया आरोप
तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कमियों और विफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
आर्थिक हालात पर भी उठाए सवाल
बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य का वित्तीय प्रबंधन कमजोर हो चुका है। तेजस्वी ने कहा कि जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय समय पर नहीं मिल पा रहा है, जबकि सरकार जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक समीकरण साधने में व्यस्त है।
ये भी पढ़ें- Bihar: शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन, छह अधिकारियों पर गिरी गाज; एक बीईओ निलंबित, बर्खास्तगी की भी सिफारिश
विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे तेजस्वी
बताया गया कि तेजस्वी यादव हाजीपुर के निकट स्थित रविंद्र पैलेस में राघोपुर प्रखंड के तेरसिया गांव निवासी सिरिष्ठ राय की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रोशन सहित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर अपनी पार्टी का पक्ष भी रखा।