फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hajipur contractor murder case Leader of Opposition Tejashwi Yadav met the victim family vaishali News

Bihar News: रामनरेश राय हत्याकांड पर गरमाई सियासत, परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी; सरकार पर जमकर बरसे

Thu, 20 Aug 2026 02:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

वैशाली के हाजीपुर स्थित दिग्गी कला में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Bihar Hajipur contractor murder case Leader of Opposition Tejashwi Yadav met the victim family vaishali News
तेजस्वी यादव ठिकेदार के परिजन से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला में चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की सनसनीखेज हत्या के बाद अब मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हाजीपुर पहुंचे और रामनरेश राय के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ पार्टी के कई विधायक और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ उनकी सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई का भी जायजा लिया।

विज्ञापन

तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रामनरेश राय के आवास पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी और बेटे से अलग से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिवार की सुरक्षा और अब तक पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि रामनरेश राय की पत्नी पहले ही अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग कर चुकी हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव ने परिवार की स्थिति को समझते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर भी जानकारी ली।

विज्ञापन

तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

परिजनों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी तरीके से लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय दूसरे कामों में व्यस्त है। उन्होंने रामनरेश राय हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की भी मांग की।

एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

रामनरेश राय की हत्या के बाद से ही इस मामले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता लगातार दिग्गी स्थित मृतक के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे मामले को लेकर सियासी दबाव भी बढ़ता जा रहा है।
वहीं, पुलिस प्रशासन भी हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटा है। पुलिस इस मामले में एक मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा अन्य नामजद आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जमीन और ठेकेदारी विवाद के एंगल से भी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए तिरहुत रेंज के आईजी चंदन कुशवाहा भी घटनास्थल का दौरा कर जांच की स्थिति का जायजा ले चुके हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए कई संभावित एंगल पर जांच कर रही है। जांच में रास्ते और जमीन से जुड़े विवाद के साथ-साथ ठेकेदारी के क्षेत्र में आपसी प्रतिस्पर्धा को भी शामिल किया गया है। पुलिस आरोपियों से जुड़े सुराग जुटाने के साथ हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, रामनरेश राय हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed