फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Four policemen of the police team that went to raid the house of fraudsters got tempted

Bihar: जालसाजों के यहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम के चार जवानों को आई लालच, कैश चोरी के आरोप में भेजे गए जेल

Sat, 22 Nov 2025 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Nov 2025 07:10 PM IST
सार

Bihar: अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रवि कुमार के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर के साहेबगंज क्षेत्र में आरोपितों के कब्जे से 15 लाख रुपये कैश और सोने का बिस्कुट बरामद किया गया।

विज्ञापन
Bihar: Four policemen of the police team that went to raid the house of fraudsters got tempted
मोतिहारी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पुलिस का एक कलंकित चेहरा सामने आया है। जालसाजी के आरोपितों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के ही चार सिपाहियों पर कैश चोरी करने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद सभी चारों सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

यह घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी मोहनजी गुप्ता से कुछ जालसाजों ने सस्ते दाम पर सोना उपलब्ध कराने का झांसा देकर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढियां गांव बुलाया था। वहां आरोपितों ने उनसे कैश और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर गोविंदगंज थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रवि कुमार के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर के साहेबगंज क्षेत्र में आरोपितों के कब्जे से 15 लाख रुपये कैश और सोने का बिस्कुट बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  छपरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत; गांव में पसरा मातम

इसी दौरान टीम में शामिल चार सिपाहियों की नियत डोल गई और उन्होंने बरामद रकम में से 3 लाख रुपये चोरी की नीयत से गाड़ी की सीट के नीचे छुपा दिए। बाद में जांच के दौरान यह पूरा मामला उजागर हो गया।

इस कृत्य को लेकर साहेबगंज थाना में चारों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गिरफ्तार सिपाहियों में संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव, कृष्णा कुमार और ओमप्रकाश शामिल हैं। अरेराज एसडीपीओ रवि कुमार ने कहा कि पुलिस टीम के कुछ जवानों ने लालच में आकर गलत कदम उठा लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed