{"_id":"671d078873961531250b3343","slug":"bihar-former-mukhiya-attacked-husband-and-wife-for-love-marriage-vandalized-house-incident-captured-in-cctv-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: लव मैरिज करने पर पूर्व मुखिया ने पति-पत्नी पर किया हमला, घर में तोड़-फोड़ की; घटना CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: लव मैरिज करने पर पूर्व मुखिया ने पति-पत्नी पर किया हमला, घर में तोड़-फोड़ की; घटना CCTV में कैद
Sat, 26 Oct 2024 08:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 26 Oct 2024 08:45 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के बरूराज थानाक्षेत्र के मेहदी नगर बनकट वार्ड-15 में एक प्रेम प्रसंग के चलते भागकर शादी करने के बाद युवक और उसकी पत्नी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसमें पूर्व मुखिया और उसके समर्थकों द्वारा हमला करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बरूराज थाना के एसएचओ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक ने गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बरामदगी के बाद दोनों बालिग निकले और कोर्ट की मंजूरी के बाद उन्हें पति-पत्नी माना गया। इस घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन