फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: Neither Lalu son will become CM nor Sonia son will become PM Amit Shah big statement in Bettia

Bihar Election: 'न लालू का बेटा सीएम बनेगा, न सोनिया का बेटा पीएम', बेतिया में अमित शाह का बड़ा बयान

Tue, 04 Nov 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

Bihar Election: राहुल गांधी की हालिया वोटर अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शाह ने इसे घुसपैठिया बचाओ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिहार की वोटर लिस्ट से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ये गरीबों का राशन और युवाओं का रोजगार छीनते हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Neither Lalu son will become CM nor Sonia son will become PM Amit Shah big statement in Bettia
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय के समीप हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल स्टेडियम मैदान में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उमड़े भारी जनसमूह के बीच अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को समाप्त किया है।

विज्ञापन

अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री। लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि न लालू जी का बेटा बिहार का सीएम बनेगा और न सोनिया जी का बेटा देश का पीएम, क्योंकि बिहार में नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी सत्ता में हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी की हालिया वोटर अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शाह ने इसे घुसपैठिया बचाओ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिहार की वोटर लिस्ट से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ये गरीबों का राशन और युवाओं का रोजगार छीनते हैं। शाह ने कहा कि “बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव करने का अधिकार बिहार की जनता को है, न कि घुसपैठियों को।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नयागांव में 23 लाख नकद, सोना-चांदी और हथियार बरामद; मतदान से पहले सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि अब पूरा बिहार नक्सलमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई जिले नक्सल प्रभावित थे, इसलिए मतदान दोपहर तीन बजे तक होता था। लेकिन अब पहली बार पूरे बिहार में मतदान शाम पांच बजे तक होगा, क्योंकि बिहार अब पूरी तरह नक्सलमुक्त है। अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास को गति दी है और कानून का शासन स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सभा में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, दीपक मिश्रा, मुकेश मिश्रा, शैलेश कुशवाहा, मदन पटेल, संजय पटेल, प्रभु कुशवाहा समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed