{"_id":"690422b4a37ff2ddb007aeb5","slug":"bihar-election-2025-rabri-devi-confronted-by-voter-said-you-treat-raghopur-like-step-son-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar:'आप लोग राघोपुर को सौतेला बेटा मानते हैं', बुजुर्ग ने रोकी राबड़ी की गाड़ी, तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar:'आप लोग राघोपुर को सौतेला बेटा मानते हैं', बुजुर्ग ने रोकी राबड़ी की गाड़ी, तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं!
Fri, 31 Oct 2025 08:15 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राघोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राघोपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:15 AM IST
सार
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जब अपने बेटे तेजस्वी यादव के प्रचार के लिए राघोपुर पहुंचीं, तो उन्हें स्थानीय लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
राघोपुर में राबड़ी देवी से बुजुर्ग ने की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राघोपुर सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। यह सीट हमेशा से लालू प्रसाद यादव परिवार का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग दिख रहे हैं। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के लिए राघोपुर की राह आसान नहीं दिख रही है।
गुरुवार को तेजस्वी यादव की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने पहुंचीं। इस दौरान जब वह स्थानीय लोगों से मिलने रुकीं, तो कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने राबड़ी देवी से कहा, “आप लोग राघोपुर को सौतेला बेटा मानते हैं। तेजस्वी जी कभी इलाके में नहीं आते।”
पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन
राबड़ी देवी ने जवाब दिया, “पूरा बिहार घूमना पड़ता है।” इस पर बुजुर्ग ने पलटकर कहा, “अब तो बिहार घूमते नहीं, बाढ़ के समय भी नहीं आते।” पीछे से किसी ने तंज कसते हुए कहा, “बस डांस करते हैं।” राबड़ी देवी बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गईं। बताया जा रहा है कि पूरे राघोपुर क्षेत्र में उनका कार्यक्रम तय था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव को स्थानीय असंतोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे यह परंपरागत ‘लालू परिवार की सीट’ चुनावी रूप से चुनौतीपूर्ण बन गई है।